
क्या आपने कभी सोचा है कि आज से 3000 साल पहले जब वोट (Voting) डालने का सिस्टम नहीं था, तब राजा कैसे बनते थे?
आज की इस पोस्ट में हम NCERT इतिहास के बहुत ही रोचक चैप्टर “राज्य, राजा और एक प्राचीन गणराज्य” को बिल्कुल आसान भाषा में समझेंगे। इसमें हम जानेंगे कि राजा कैसे बनते थे, टैक्स (कर) कैसे वसूला जाता था, खेती में क्या बदलाव आए और भारत का पहला गणराज्य (Republic) कैसे बना!
1. राजा कैसे बनते थे? (अश्वमेध यज्ञ का रहस्य)
आज हम अपने नेताओं को वोट देकर चुनते हैं। लेकिन लगभग 3000 साल पहले राजा बनने का तरीका अलग था। उस समय कुछ लोग बड़े-बड़े यज्ञ करवाकर समाज में खुद को ‘राजा’ घोषित कर देते थे।
इनमें सबसे प्रसिद्ध था — अश्वमेध यज्ञ।
- अश्वमेध यज्ञ क्या होता था?
- राजा एक घोडे़ को अपने सैनिकों की देखरेख में स्वतंत्र घूमने के लिए छोड़ देता था।
- अगर वह घोड़ा किसी दूसरे राजा के राज्य में जाता और वहाँ का राजा उसे रोक लेता, तो उसे यज्ञ कराने वाले राजा से युद्ध करना पड़ता था।
- अगर वह राजा घोडे़ को जाने देता, तो इसका मतलब था कि उसने उस शक्तिशाली राजा की अधीनता (स्वीकार्यता) मान ली है।
- यज्ञ के बाद सभी राजाओं को आमंत्रित किया जाता था और उन्हें बड़े-बड़े उपहार दिए जाते थे। यज्ञ कराने वाला राजा सबसे शक्तिशाली माना जाता था।
2. वर्ण व्यवस्था (Varna System)
उत्तर-वैदिक काल (ऋग्वेद के बाद लिखे गए ग्रंथ जैसे सामवेद, यजुर्वेद, अथर्ववेद) में पुरोहितों (ब्राह्मणों) ने समाज को 4 भागों में बाँट दिया, जिसे वर्ण व्यवस्था कहते हैं:
| वर्ण | कौन थे? | काम / अधिकार |
|---|---|---|
| 1. ब्राह्मण | पुरोहित / शिक्षक | वेदों को पढ़ना-पढ़ाना, यज्ञ और पूजा-पाठ करना। इन्हें उपहार मिलते थे। |
| 2. क्षत्रिय | शासक / सैनिक | युद्ध करना और लोगों की रक्षा करना। इन्हें भी यज्ञ करने का अधिकार था। |
| 3. वैश्य (विश्) | व्यापारी / किसान / पशुपालक | खेती, व्यापार और पशुपालन करना। इन्हें भी यज्ञ में शामिल होने का अधिकार था। |
| 4. शूद्र | सेवादार | बाकी तीनों वर्णों की सेवा करना। इन्हें वेद पढ़ने या अनुष्ठान करने की अनुमति नहीं थी। |
Note: महिलाओं को भी शूद्रों के समान माना गया और उन्हें वेद पढ़ने की इजाजत नहीं थी। शुरुआत में यह व्यवस्था काम पर आधारित थी, लेकिन बाद में यह जन्म पर आधारित (Birth-based) हो गई।
3. जनपद और महाजनपद में क्या अंतर है?
- जनपद: ‘जन’ यानी लोग, और ‘पद’ यानी बसने की जगह। जहाँ लोग आकर बस गए, उसे जनपद कहा गया। (उदाहरण: दिल्ली का पुराना किला, मेरठ का हस्तिनापुर)।
- महाजनपद: लगभग 2500 साल पहले कुछ जनपद बहुत शक्तिशाली और महत्वपूर्ण हो गए। इन्हीं बड़े जनपदों को ‘महाजनपद’ कहा जाने लगा।
महाजनपद की खास बातें:
- राजधानी और किलेबंदी: लगभग सभी महाजनपदों की एक मुख्य राजधानी होती थी। राजधानी सुरक्षा और अपनी शक्ति दिखाने के लिए चारों ओर लकड़ी, ईंट या पत्थर की विशाल ऊँची दीवारें (किले) बनाई जाती थीं।
- स्थायी सेना (Permanent Army): राजाओं ने अब नियमित सिपाही रखने शुरू कर दिए जिन्हें साल भर वेतन दिया जाता था। वेतन का भुगतान आहत सिक्कों (Punch-marked coins) में होता था।
4. टैक्स (कर) व्यवस्था की शुरुआत
विशाल किले बनाने और बड़ी सेना रखने के लिए राजाओं को बहुत सारे पैसों की जरूरत थी। इसलिए उन्होंने उपहारों की जगह नियमित टैक्स वसूलना शुरू किया:
- फसल पर कर (भाग): सबसे मुख्य टैक्स था, क्योंकि ज्यादातर लोग किसान थे। उपज का 1/6वां हिस्सा कर के रूप में लिया जाता था, जिसे ‘भाग’ कहते थे।
- कारीगरों पर कर: लोहार, सुनार या बुनकर जैसे कारीगरों को महीने में 1 दिन राजा के लिए मुफ्त काम करना पड़ता था।
- पशुपालकों पर कर: जानवरों या उनके उत्पाद (दूध, मक्खन) के रूप में।
- व्यापारियों पर कर: सामान खरीदने-बेचने पर।
- शिकारी व संग्राहक: जंगल से मिली चीजें (शहद, लकड़ी) राजा को देते थे।
5. कृषि (खेती) में 2 बड़े बदलाव
महाजनपद काल में खेती के क्षेत्र में 2 बड़े तकनीकी सुधार आए, जिससे पैदावार बहुत ज्यादा बढ़ गई:
- लोहे के फाल का इस्तेमाल: पहले लकड़ी के हल से खेती होती थी। लोहे के हल आने से कठोर मिट्टी को भी आसानी से जोता जाने लगा।
- धान का रोपण (Transplanting): खेतों में बीज छिड़कने के बजाय धान की पौध तैयार करके खेतों में रोपी जाने लगी। इससे ज्यादा पौधे जीवित रहने लगे और उपज बहुत बढ़ गई। (यह कठिन काम दास, दासी और भूमिहीन मजदूर करते थे जिन्हें कम्मकार कहा जाता था)।
6. केस स्टडी – 1: मगध (Magadha)
लगभग 200 सालों के अंदर मगध सबसे शक्तिशाली महाजनपद बन गया। इसके 4 प्रमुख कारण थे:
- नदियाँ (गंगा और सोन): इनसे यातायात (Transport), पानी की आपूर्ति और जमीन उपजाऊ बनी।
- जंगल और हाथी: जंगलों से लकड़ी मिली और हाथियों को पकड़कर सेना में शामिल किया गया।
- लोहे की खदानें: मजबूत हथियार और औजार बनाने के लिए लोहा मिल गया।
- शक्तिशाली राजा: बिम्बिसार, अजातशत्रु और महापद्मनंद जैसे महत्वाकांक्षी राजाओं ने इसका विस्तार किया।
- राजधानी: पहले राजगृह (राजगीर) थी, बाद में पाटलिपुत्र (पटना) बनी।
- गण/संघ क्या है? यहाँ एक राजा नहीं होता था, बल्कि कई लोग मिलकर शासन करते थे। हर व्यक्ति ‘राजा’ कहलाता था।
- सब मिलकर बैठकों में चर्चा करते थे और फैसले लेते थे।
- किन्हें सभा में जाने की अनुमति नहीं थी? महिलाओं, दासों और कम्मकारों (मजदूरों) को इन सभाओं में बैठने का हक नहीं था।
- गौतम बुद्ध और भगवान महावीर दोनों इसी गण/संघ 9व्यवस्था से जुड़े थे।
- 30 साल से ऊपर के सभी स्वतंत्र पुरुषों को पूरी नागरिकता थी।
- पदों पर नियुक्ति लॉटरी (Lottery) के जरिए होती थी।
- महिलाओं और दासों को नागरिक अधिकार प्राप्त नहीं
टॉप 10 MCQ / PYQ (अभ्यास प्रश्नोत्तरी)
Q1. महाजनपद काल में किसानों की उपज पर लगने वाले टैक्स को क्या कहा जाता था?
- (A) बलि
- (B) भाग (1/6 हिस्सा)⁸
- (C) चुंगी
- (D) हिरण्य
उत्तर: (B) भाग (1/6 हिस्सा)
Q2. वज्जि संघ की राजधानी कौन सी थी?
- (A) राजगृह
- (B) पाटलिपुत्र
- (C) वैशाली
- (D) कौशांबी
उत्तर: (C) वैशाली
Q3. मगध की सबसे पहली राजधानी कौन सी थी?
- (A) पाटलिपुत्र
- (B) राजगृह (राजगीर)
- (C) उज्जैन
- (D) वाराणसी
उत्तर: (B) राजगृह (राजगीर)
Q4. ‘दीघ निकाय’ किस धर्म का एक प्रसिद्ध ग्रंथ है?
- (A) जैन धर्म
- (B) बौद्ध धर्म
- (C) वैदिक धर्म
- (D) सिख धर्म
उत्तर: (B) बौद्ध धर्म
Q5. महाजनपद काल में खेती में पैदावार बढ़ने का मुख्य कारण क्या था?
- (A) लोहे के फाल का प्रयोग
- (B) ट्रैक्टर का उपयोग
- (C) रासायनिक खाद
- (D) ट्यूबवेल से सिंचाई
उत्तर: (A) लोहे के फाल का प्रयोग
Q6. सिकंदर के सैनिकों ने किस नदी के तट पर आकर आगे बढ़ने से मना कर दिया था?
- (A) गंगा नदी
- (B) सिंधु नदी
- (C) व्यास नदी
- (D) यमुना नदी
उत्तर: (C) व्यास नदी
Q7. महाजनपद काल में ‘कम्मकार’ किसे कहा जाता था?
- (A) राजा के सेनापति को
- (B) भूमिहीन खेतिहर मजदूरों को
- (C) सुनार को
- (D) पुरोहितों को
उत्तर: (A) गंगा-यमुना क्षेत्र
Q8. उत्तर वैदिक ग्रंथों की रचना मुख्यतः किस क्षेत्र में हुई थी?
- (A) गंगा-यमुना क्षेत्र
- (B) कावेरी घाटी
- (C) सिंधु घाटी
- (D) गोदावरी तट
उत्तर: (A) गंगा-यमुना क्षेत्र
Q9. एथेंस के प्रजातंत्र में पदों पर नियुक्तियाँ किस प्रकार की जाती थीं?
- (A) चुनाव द्वारा
- (B) लॉटरी द्वारा
- (C) राजा के आदेश से
- (D) परीक्षा द्वारा
उत्तर: (B) लॉटरी द्वारा
Q10. वज्जि संघ की सभाओं में किन लोगों को भाग लेने की अनुमति नहीं थी?
- (A) स्त्रियों को
- (B) दासों को
- (C) कम्मकारों को
- (D) उपर्युक्त तीनों को
उत्तर: (D) उपर्युक्त तीनों को
🎓 Free Mentorship & Direct Guidance Program
प्यारे छात्रों, मैं पिछले 5 वर्षों से खुद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा हूँ। इस लंबी यात्रा में मैंने जो गलतियाँ कीं, जो उतार-चढ़ाव देखे और जो अनुभव हासिल किया, मैं चाहता हूँ कि वो गलतियाँ आप न दोहराएं।
चाहे आप स्कूल के छात्र हों या सरकारी नौकरी (BPSC, BPSC TRE, Daroga, SSC, Bihar Police, CTET, STET आदि) की तैयारी कर रहे हों, अगर आपको सही दिशा नहीं मिल रही है, तो मैं आपको पर्सनली गाइड करूँगा।
- 🎯 फ्री पर्सनल गाइडेंस
- 📖 सही स्ट्रेटेजी और बेस्ट बुकलिस्ट
- 📄 महत्वपूर्ण PDF नोट्स
📲 Direct Contact: आप सीधे मुझसे जुड़ने और अपनी उलझन या प्रश्न पूछने के लिए हमारे ग्रुप्स ज्वाइन कर सकते हैं।
📢 रोजाना के फ्री नोट्स, महत्वपूर्ण अपडेट्स और डेली क्विज़ के लिए हमारे ग्रुप्स को जरूर ज्वाइन करें:
- 🟢 WhatsApp Channel: यहाँ क्लिक करके व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें
- 🔵 Telegram Channel: यहाँ क्लिक करके टेलीग्राम ग्रुप जॉइन करें
📚 NCERT History Class 6th All Chapter Practice Sets:
- NCERT Class 6 History Chapter 10:(Short Notes & Full Explanation)
- NCERT Clads 6 Chapter 9:खुशहाल गाँव और समृद्ध शहर
- NCERT Class 6 History Chapter 8 अशोक – एक अनोखा सम्राट जिसने युद्ध का त्याग किया
- NCERT Class 6 History Chapter 7:नए प्रश्न नए विचार (New Questions and Ideas)
- राज्य, राजा और एक प्राचीन गणराज्य (NCERT Class 6 History Chapter 6
- 📌 History Class 6th Chapter 1: NCERT Class 6 History Chapter 1 Notes & Quiz
- 📌 History Class 6th Chapter 2: NCERT Class 6 History Chapter 2 Practice Set
- 📌 History Class 6th Chapter 3: NCERT Class 6 History Chapter 3 Notes & MCQs
🎯 छात्रों के लिए उपयोगी ट्रेंडिंग आर्टिकल्स:
- 💡 पढ़ा सब याद कुछ भी नहीं? Best Study Technique: Active Recall & Pomodoro Method Guide
- ⏱️ Time Double कैसे करें? 24 घंटे में 48 घंटे जैसा काम: Time Management Tips in Hindi
- 🏫 जापान vs बिहार: क्यों तीसरी क्लास तक वहाँ बच्चों का कोई एग्जाम नहीं होता?
- ✍️ BPSC की तैयारी घर बैठे कैसे करें? 2026 Master Strategy (AI + Free Mentorship)
💬 कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं: आज के NCERT Chapter 3 टेस्ट में आपका कितना स्कोर आया? अपने सवाल या सुझाव नीचे कमेंट करें!
- 75 Days Challenge
- Aapka Adhikar & Yojana
- Bihar Government Schemes
- BPSC Preparation
- BPSC Strategy
- Career Guidance
- Digital Distraction
- Exam Preparation
- Focus & Concentration
- Global Education
- History Notes
- Legal Awareness
- MCQ Practice
- Motivation
- NCERT Books
- NCERT History
- NCERT Key Points
- NCERT MCQ Practice
- NCERT Notes
- Question Solution
- Skill Development
- Smart Study
- Student Problems
- Study Tips
- Teacher Guidance
