1. इतिहास (History) क्या है?
इतिहास हमें बताता है कि अतीत (Past) में क्या हुआ था। इससे हमें पता चलता है—
लोग कैसे रहते थे, क्या खाते थे और क्या पहनते थे।
खेती कैसे करते थे और समाज कैसे बदलता गया।
कौन राजा, व्यापारी, चरवाहा या कलाकार था।
याद रखें: History = Past + Evidence (अतीत + साक्ष्य)
2. अतीत की जानकारी कैसे मिलती है?

इतिहासकार अतीत की जानकारी कई स्रोतों से प्राप्त करते हैं:
✅ पांडुलिपियाँ (Manuscripts)
✅ अभिलेख (Inscriptions)
✅ सिक्के (Coins), बर्तन, औजार और मूर्तियाँ
✅ इमारतों के अवशेष, हड्डियाँ और पुरानी वस्तुएँ
3. इतिहासकार और पुरातत्वविद कौन होते हैं?
इतिहासकार (Historian): जो व्यक्ति अतीत का अध्ययन करता है उसे इतिहासकार कहते हैं।
पुरातत्वविद (Archaeologist): जो व्यक्ति जमीन के अंदर दबे पुराने अवशेषों की खुदाई करता है, उन्हें ढूँढता है और उनका अध्ययन करता है, उसे पुरातत्वविद कहते हैं।
4. लोग सबसे पहले कहाँ रहते थे?
सबसे पहले लोग नर्मदा घाटी के किनारे रहने लगे।
यहाँ रहने वाले लोग कुशल संग्रहकर्ता (जंगलों के फल-मूल इकट्ठा करने वाले) और शिकारी थे।

मानचित्र 1 दक्षिणएशिया (आधुनिकभारत, पाकिस्तान,बांग्लादेश, नेपाल, भूटानऔर श्रीलंका) औरअफ़ग़ानिस्तान, ईरान,चीन तथा म्यांमार आदिपड़ोसी देशों को दर्शाताहै। दक्षिण एशिया एकमहाद्वीप से छोटा है,लेकिन विशालता तथाबाकी एशिया से समुद्रों,पहाड़ियों तथा पर्वतों सेबँटे होने के कारण इसेप्रायः उपमहाद्वीप कहाजाता है।
5. खेती और चावल की शुरुआत कहाँ हुई?
पहली खेती: लगभग 8000 वर्ष पहले उत्तर-पश्चिम की सुलेमान और किरथर पहाड़ियों के आसपास गेहूँ और जौ उगाया गया। साथ ही भेड़, बकरी, गाय, बैल पालना शुरू हुआ।
चावल की खेती: सबसे पहले गारो पहाड़ियों के उत्तर और विंध्य पर्वत के उत्तर (मध्य भारत) के क्षेत्रों में चावल उगाया गया।
6. नगरों का विकास कब हुआ?
सिंधु घाटी के नगर: लगभग 4700 वर्ष पहले सिंधु तथा उसकी सहायक नदियों के किनारे शुरुआती नगर (जैसे हड़प्पा, मोहनजोदड़ो) विकसित हुए।
गंगा घाटी के नगर: लगभग 2500 वर्ष पहले गंगा और उसकी सहायक नदियों के किनारे तथा समुद्र तटवर्ती इलाकों में नगरों का विकास हुआ।
7. मगध साम्राज्य
मगध आज के बिहार में गंगा नदी के दक्षिण में स्थित था। यह प्राचीन भारत का एक बहुत ही शक्तिशाली और बड़ा राज्य था।
8. लोग यात्रा क्यों करते थे और इसके क्या फायदे हुए?
लोग काम की तलाश में, व्यापार के लिए, आपदाओं के कारण, युद्ध के लिए और धार्मिक शिक्षा के लिए यात्रा करते थे।
फायदा: इन यात्राओं से हमारी सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा मिला। लोगों ने पत्थरों को तराशने, संगीत रचने और यहाँ तक कि भोजन बनाने के नए तरीकों को एक-दूसरे से सीखा
9. हमारे देश का नाम ‘भारत’ और ‘इंडिया’ कैसे पड़ा?
India शब्द: यह ‘Indus’ से निकला है, जिसे संस्कृत में सिंधु कहा जाता है। लगभग 2500 वर्ष पूर्व उत्तर-पश्चिम से आने वाले इरानियों और यूनानियों ने सिंधु को ‘हिंदोस’ अथवा ‘इन्दोस’ कहा और इस नदी के पूर्व में स्थित भूमि प्रदेश को ‘इंडिया’ कहा।
भारत नाम: भरत नाम का प्रयोग उत्तर-पश्चिम में रहने वाले लोगों के एक समूह के लिए किया जाता था। इस समूह का उल्लेख ऋग्वेद (लगभग 3500 वर्ष पुरानी कृति) में भी मिलता है। बाद में इसका प्रयोग पूरे देश के लिए होने लगा।
10. पांडुलिपि (Manuscript) क्या है?
अतीत में हाथ से लिखी गई पुस्तकों को पांडुलिपि कहते हैं।
ये पुस्तकें ताड़ के पत्तों अथवा हिमालय क्षेत्र में उगने वाले ‘भूर्ज’ नामक पेड़ की छाल से तैयार भोजपत्र पर लिखी जाती थीं।
ये अक्सर संस्कृत, प्राकृत (आम लोगों की भाषा) और तमिल में मिलती हैं।
11. अभिलेख (Inscription) क्या है?
ऐसे लेख जो पत्थर या धातु जैसी कठोर सतहों पर खुदवाए (उत्कीर्ण) जाते थे, उन्हें अभिलेख कहते हैं। इनमें राजाओं के आदेश, उनकी विजय और कार्यों का विवरण होता था। सम्राट अशोक के अभिलेख इसके सबसे प्रसिद्ध उदाहरण हैं।
12. तिथियों का मतलब (Dates in History)
ईसा पूर्व (BC/BCE): ‘Before Christ’ यानी ईसा मसीह के जन्म से पहले का समय।

ईस्वी (AD/CE): ‘Anno Domini’ या ‘Common Era’ यानी ईसा मसीह के जन्म के वर्ष से शुरू हुआ समय।
विशेष नोट: इतिहास में तिथियों की गणना के लिए वर्तमान का मतलब वर्ष 2000 को आधार (Base Year) मानकर किया जाता है। उदाहरण के लिए, 8000 वर्ष पूर्व का मतलब ईसा मसीह के जन्म से लगभग 6000 वर्ष पहले।
🎯 ऑनलाइन MCQ टेस्ट (30 महत्वपूर्ण प्रश्न)Hindi for UPSC BPSC, CTET, STET, SSC,Railway,other exams)
🤝 Free Mentorship & Direct Guidance Program
प्यारे छात्रों, मैं पिछले 5 वर्षों से खुद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा हूँ। इस लंबी यात्रा में मैंने जो गलतियाँ कीं, जो उतार-चढ़ाव देखे और जो अनुभव हासिल किया, मैं चाहता हूँ कि वो गलतियाँ आप न दोहराएं।
चाहे आप स्कूल के छात्र हों या सरकारी नौकरी (BPSC, BPSC Tre.,Daroga,SSC,Bihar police,CTET, STET,other c आदि) की तैयारी कर रहे हों, अगर आपको सही दिशा नहीं मिल रही है, तो मैं आपको पर्सनली गाइड करूँगा।
📖 आपको क्या मिलेगा:
फ्री पर्सनल गाइडेंस,
सही स्ट्रेटेजी,
बेस्ट बुकलिस्ट और महत्वपूर्ण PDF नोट्स।
💬 कैसे जुड़ें:
आप सीधे मेरे नीचे दिए गए व्हाट्सएप नंबर पर मैसेज करके अपनी उलझन या प्रश्न पूछ सकते हैं।
📞 व्हाट्सएप नंबर: 7088251131 (कृपया सिर्फ व्हाट्सएप मैसेज करें, कॉल न करें)
📢 हमारे सोशल मीडिया ग्रुप्स से जुड़ें
onlinvaani
रोजाना के फ्री नोट्स, महत्वपूर्ण अपडेट्स और डेली क्विज़ के लिए हमारे ग्रुप्स को जरूर ज्वाइन करें:
💬 व्हाट्सएप चैनल:
यहाँ क्लिक करके व्हाट्सएप चैनल ज्वाइन करें
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Kh5u0VycJAWQNRJ46
(डेली अपडेट्स और महत्वपूर्ण वैकेंसी की जानकारी के लिए)✈️ टेलीग्राम चैनल: यहाँ क्लिक करके टेलीग्राम ग्रुप ज्वाइन करें
https://telegram.me/onlinevaani
(NCERT की सभी फ्री Books PDF और नोट्स डाउनलोड करने के लिए)
📚 NCERT Class 6 History Chapter 1 – अभ्यास के प्रश्न (Book Questions)

🧠 दिमागी कसरत: अभ्यास प्रश्न (उत्तर नीचे फोटो खींचकर अपलोड करें!)
👉 आपको क्या करना है:
इस प्रश्न का उत्तर अपनी कॉपी (कागज़) पर पेन से लिखिए।
मोबाइल से उसकी साफ़ फोटो खींचिए।
नीचे Comment Box (कमेंट बॉक्स) में जाकर Choose File / Upload Image बटन पर क्लिक करके अपनी कॉपी की फोटो अपलोड कर दीजिए!


सर, नोट्स बहुत ही आसान भाषा में लिखे हैं, मज़ा आ गया पढ़कर! पूरा चैप्टर एक बार में समझ आ गया। क्विज़ में मेरे 30 में से 28 सही हुए हैं। थैंक यू सर, ऐसे ही आगे के चैप्टर्स के भी नोट्स डालिए
Test Dene par final number nhi aa rha hai
waah baat achha notes hai
bajut achha sir
aur bhi aisha chapter ko banayr please sir
Done QUESTION PAPER ,waah bhaaut acccha paper and notes
Thoda or changes ki jarurat hain jase base ek hin bar chance mile option select kerne ka dubara badal na sake
Done QUESTION PAPER ,waah bhaaut acccha paper and notes
Bahut acha aur bhi chapter
Bhoot acha tha but
Koi question ka sara galat option tha like 33,32 etc
Mara sir hamko test nahi dana diya hai mara hi sir test set kiya hai aur hamko apna kam ka waja sa test nahi dana diya hai 😞🤨🥺😠😡
chha