“सफलता की राह पर संघर्ष: एक छात्र की पढ़ाई, जिम्मेदारी और सपनों की कहानी”….

मेरी सीख :- अगर जीवन में हालात कठिन हों तो हार मत मानो।संघर्ष ही इंसान को मजबूत बनाता है और मेहनत एक दिन जरूर रंग लाती है।

मैं एक साधारण परिवार से आता हूँ जहाँ आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत नहीं है। मेरे माता-पिता ने हमेशा मेहनत करके हमें आगे बढ़ाने की कोशिश की। मेरी माँ दूसरों के खेतों में काम करने जाती हैं और मेरे पिता भी परिवार के लिए बाहर जाकर मेहनत करते हैं।इन सबको देखकर मेरे मन में हमेशा एक सपना रहा है — मैं पढ़-लिखकर अपने परिवार की जिंदगी बदलूँ।लेकिन यह रास्ता आसान नहीं है।मैं रोज लाइब्रेरी में 6–8 घंटे पढ़ाई करता हूँ। इसके साथ-साथ मैं होम ट्यूशन भी पढ़ाता हूँ ताकि अपने खर्च और पढ़ाई को संभाल सकूँ। कई बार ऐसा होता है कि पूरा दिन भागदौड़ में निकल जाता है — सुबह पढ़ाई, फिर ट्यूशन, फिर वापस पढ़ाई।कई बार शरीर थक जाता है, कभी-कभी मन भी टूट जाता है। लेकिन फिर मैं खुद को याद दिलाता हूँ कि अगर अभी हार मान ली तो मेरे सपने अधूरे रह जाएंगे।मेरे आसपास कई लोग ऐसे भी हैं जो मुश्किल परिस्थितियों की वजह से पढ़ाई छोड़ देते हैं। लेकिन मैंने तय किया है कि परिस्थितियाँ चाहे जैसी भी हों, मैं अपनी पढ़ाई नहीं छोड़ूँगा।मेरे लिए पढ़ाई सिर्फ एक डिग्री नहीं है, बल्कि यह मेरे परिवार के बेहतर भविष्य की उम्मीद है।आज मैं संघर्ष कर रहा हूँ, लेकिन मुझे विश्वास है कि एक दिन यही संघर्ष मेरी ताकत बनेगा।

आप भी अपनी कहानी भेज सकते हैं

अगर आप भी अपने जीवन के संघर्ष, मेहनत और सफलता की कहानी लोगों तक पहुँचाना चाहते हैं, तो हमें अपनी कहानी भेज सकते हैं।आप अपनी प्रेरणादायक कहानी (Success Story) हमारे Gmail पर भेजें। अगर आपकी कहानी प्रेरणादायक होगी, तो हम उसे अपनी वेबसाइट OnlineVaani.in पर प्रकाशित करेंगे।📩 अपनी कहानी भेजें:Gmail: onlinevaaniofficial@gmail.com

9 thoughts on ““सफलता की राह पर संघर्ष: एक छात्र की पढ़ाई, जिम्मेदारी और सपनों की कहानी”….”

  1. बहुत प्रेरणादायक कहानी है। कठिन परिस्थितियों में भी मेहनत करना ही असली सफलता की कुंजी है।

  2. Yash kumar singh

    Kya lajaab story hai. What a story. Ha parva hariram krishna jagarnath peramananth akh me se pani aagaya

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top