75 Days Hard Study Challenge – Day 1 BPSC to SDM Journey Begins

नमस्ते दोस्तों,आज से मेरी जिंदगी का एक नया chapter शुरू हो रहा है।पिछले कई सालों में मैंने अपने goals से focus खो दिया था।कई बार लगा कि शायद अब कुछ बड़ा नहीं कर पाऊँगा।लेकिन आज लंबे समय बाद ऐसा महसूस हो रहा है कि मैं फिर से अपने सपनों की तरफ चल पड़ा हूँ।आज मेरे 75 Days Hard Study Challenge का पहला दिन था। मेरा सबसे बड़ा target है:

🎯 BPSC clear करके SDM बनना।

लेकिन यह challenge सिर्फ exam clear करने के लिए नहीं है।

यह challenge खुद को discipline में लाने के लिए है।

📌 आज का Target

आज सुबह मैंने अपना पूरा plan बनाया था:

8 घंटे पढ़ाई

Tuition पढ़ाना

Video shoot

और editingWebsite article publish करना

Daily consistency maintain करना

📚 आज मैंने क्या पढ़ा?

आज मैंने:

✅ NCERT Polity Class 6th से 8th तक revision किया

✅ Class 12th Polity Chapter 5 और 6 पढ़ा

✅ Notes बनाए

✅ 80 MCQs solve किए

✅ MCQ analysis भी किया

MCQ analysis करते समय मुझे अपनी कई गलतियाँ समझ आईं।

अब धीरे-धीरे मैं concepts को और मजबूत करने पर focus कर रहा हूँ।

🎥 Content Creation Journey

आज मैंने अपने challenge का पहला video भी shoot किया।

Video shoot करने के बाद editing में भी काफी समय गया।

इसके साथ मैंने यह article भी तैयार किया ताकि मेरी पूरी journey properly document हो सके।

मैं चाहता हूँ कि future में जब कोई student confused हो, तो वह मेरी journey देखकर motivate हो सके।

🏫 मैं यह Challenge क्यों कर रहा हूँ?


मैं बिहार के एक सरकारी स्कूल से पढ़ा हूँ।
मैंने अपने आसपास बहुत सारे students को देखा है जिन्हें 10th और 12th के बाद यह तक पता नहीं होता कि life में क्या करना है।
कई students मेहनती होते हैं, लेकिन सही direction नहीं मिलती।
मैं यह बदलना चाहता हूँ।
इसलिए यह सिर्फ मेरा personal challenge नहीं है,
बल्कि एक mission है।

💭 आज मैंने क्या महसूस किया?

सच कहूँ तो आज थोड़ा थक गया था।

शाम 4 बजे से 8 बजे तक tuition पढ़ाने गया।

उसके बाद light भी नहीं थी

, इसलिए रात में ज्यादा study नहीं कर पाया।

लेकिन आज एक चीज समझ आई:

🔥 Success motivation से नहीं, consistency से मिलती है।

आज लंबे समय बाद satisfaction मिला कि मैं फिर से अपने goal की तरफ चल रहा हूँ।

❓ Today’s Question

बताइए:

बिहार में गंगा नदी किस जिले में प्रवेश करती है? अपना answer comment में जरूर लिखें ✍️

🚀 Day 1 Complete ✅

अब रुकना नहीं है।

कल फिर मिलते हैं Day 2 के साथ 🔥

u#75DaysHardChallenge #BPSC #SDMJourney #StudyMotivation #OnlineVaani

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top